फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   examination

असल परीक्षार्थियों की तलाश में जुटी पुलिस के हाथ अभी भी खाली

Mon, 28 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
examination
आजमगढ़। मुन्ना भाइयों के सहारे घर बैठे डिग्री हासिल करने वाले अभी सलाखों के पीछे नहीं पहुंच सके हैं। लॉकडाउन से बाहर आई पुलिस ने उनकी तलाश तो शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें अब तक उन परीक्षार्थियों का पता ही नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस से डीआईओएस को पत्र जारी कर उनका पता मांगा गया था लेकिन वहां से उन्हें स्कूल में जाने को कहा गया था। जहां से उनका पूरा पता मिल सके। जहानागंज ब्लाक स्थित श्री वैष्णो हरिदास इंटर कालेज शेरपुर कुटी में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सात मुन्नाभाइयों के पकड़े जाने के बाद फर्जीवाड़ा सामने आया था। परीक्षा देते पकड़े गए सातों परीक्षार्थियों के दस्तावेज फर्जीवाड़ा कर तैयार किए गए थे। वह सब प्रवेश पत्र और स्कैन किए गए आधार कार्ड के जरिए परीक्षा दे रहे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस की ओर से कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने प्रबंधक व मुन्नाभाई को सलाखों के पीछे भेज दिया। शेष की गिरफ्तारी को पुलिस ने डीआइओएस से पत्राचार किया था। पुलिस की जांच में असली परीक्षार्थी दीप सिंह, दीपक गुज्जर, कृष्णवीर, लव चौधरी, मोनू चौधरी, सोनू गुज्जर व दिनेश यादव निकले, जिसमें कई पश्चिमी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जहानागंज थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अभी कुछ दिन पहले चार्ज लिया है, वह इसे दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed