फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Every five minutes the police force and reach booth

बूथ पर हर पांच मिनट में पहुंचेगी पुलिस फोर्स

Wed, 09 Dec 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 09 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Every five minutes the police force and reach booth
 पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को होने वाले मतदान से पूर्व हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आखिरी चरण का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। तय रणनीति के तहत हर पांच मिनट पर पुलिस की बैन बूथ पर पहुंचेगी। एसपी द्वारा तैयार की गई इस योजना का मत
विज्ञापन


दान से एक दिन पूर्व मंगलवार को रिहर्सल किया गया। गठित 135 टीमों में छह सशस्त्र जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का संसदीय क्षेत्र होने की वजह से गतिविधियों की जानकारी स्वयं प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और डीजीपी जगमोहन यादव ले रहे हैं।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। इसके तहत मोबाइल बैन की 135 टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम की कमान दरोगा या हेडकांस्टेबल के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नेतृत्व में असलहे से लैस दो सिपाही और चार होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा बूथों पर भी सुरक्षा होगी। पुलिस के इस टीम का समय निर्धारित किया गया है।

ताकि हर पांच से सात मिनट के भीतर एक बूथ पर एक टीम पहुंचे। इसके पीछे मंशा है कि गतिविधियों की सही और सटीक जानकारी इकट्ठा कर लखनऊ तक पहुंचाई जाए। एसपी ने टीम को किसी भी घटना से निपटने का भी पावर दिया है।

मालूम हो कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के लालगंज, ठेकमा, तरवां, पल्हना और मेंहनगर तहसील के मेंहनगर ब्लाकों में वोट डाले जाएंगे।

इन ब्लाक के 440 गांव में मतदान के लिए कुल 1251 बूथ बनाए गए हैं। आठ थाना क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव के दौरान पुलिस ने 19 केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस और 28 अतिसंवेदनशील बूथ घोषित किया है।


 जबकि 39 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। इसके अलावा जिन थाना क्षेत्रों में चुनाव है, उन्हें छोड़कर शेष थानाध्यक्षों की ड्यूटी एक के बाद एक लगाई गई है।

जैसे एक थानाध्यक्ष को छोड़कर दूसरे की ड्यूटी लगी है। ताकि भविष्य में महराजगंज जैसी घटना न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed