फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after three days, the hands of the police are empty, outrage

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आक्रोश

Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Even after three days, the hands of the police are empty, outrage
लाटघाट। रौनापार थाना के चांदपट्टी बाजार में शनिवार को दिन दहाड़े तीन युवकों की मनबढ़ों ने पिटाई कर दिया था। इस दौरान हमलावरो ने पूरे बाजार में हुड़दंग भी मचाया था। इस मामले में 11 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस तीन दिन बाद भी एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। पुलिस की लापरवाही से पीड़ित पक्ष आक्रोशित है।
विज्ञापन

चांदपट्टी बाजार में शनिवार की दिन में उस समय अफरा-तफरी मच गई थी। जब दर्जन भर से अधिक संख्या में मनबढ़ों ने तीन युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया था। पूरे कस्बे में दहशत फैल गई थी। राहगीर के साथ ही दुकानदार दुबक गए थे। लगभग घंटा भर मनबढ़ों ने कस्बे में तांडव मचाया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से सुनील सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी रौनापार ने 11 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश की कार्रवाई जारी है। सभी घर छोड़ कर फरार है, जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed