फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after filing an application to surrender in court, the main accused did not show up

Azamgarh News: कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी देने के बाद भी नहीं पहुंचा मुख्य आरोपी

Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Even after filing an application to surrender in court, the main accused did not show up
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में दादा जगदंबा प्रसाद यादव और उनके पोते श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की हत्या का मुख्य आरोपी संतोष यादव अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण की अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुआ। उधर, पिछले सप्ताह नई दिल्ली में उसकी लोकेशन मिलने पर भेजी गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतक श्रीवांशु यादव के भाई शिवराज यादव की तहरीर पर संतोष यादव सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी संतोष यादव की लोकेशन नई दिल्ली में मिली थी। पुलिस टीम नई दिल्ली रवाना हुई, लेकिन आरोपी वहां से पहले ही भाग चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

ये है मामला : एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतक श्रीवांशु यादव के पिता सुरेंद्र प्रसाद और सूर्यलाल यादव सगे भाई थे। सूर्यलाल यादव कुछ समय तक अपने नेवासे की जमीन पर अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द गांव में रहते थे।
विज्ञापन

बाद में उन्होंने संन्यास ले लिया था। बीमारी के दौरान पुत्र संतोष यादव ने घर से निकाल दिया। इसके बाद वे हेवती गांव स्थित अपने छोटे भाई के घर आकर रहने लगे, जहां परिवार ने उनकी देखभाल और उपचार कराया। वहीं, उनका निधन हो गया। संतोष यादव ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पवई थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सीय अभिलेखों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि संतोष यादव अपने चाचा के परिवार पर पिता के तीन लाख रुपये और जमीन हड़पने का आरोप लगाता था। इसी विवाद के लिए दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा था। पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश और संपत्ति विवाद के कारण ही दादा-पोते की हत्या आरोपी ने की है। मामले में संतोष यादव, राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed