{"_id":"5ff7519a8ebc3e2f2338a109","slug":"eo-could-not-provide-details-of-construction-works-azamgarh-news-vns5678358125","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों का व्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाए ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों का व्यौरा उपलब्ध नहीं करा पाए ईओ
विज्ञापन
मुबारकपुर पालिका कार्यालय के सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक में शामिल चेयरमैन और सभासद।
- फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। नगरपालिका परिषद मुबारकपुर के सभागार में गुरुवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक का आयोजन पालिकाध्यक्ष करीमुन्निसा की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में सभासदों ने कई मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। सभासदों के मांगे जाने पर ईओ क्रय विक्रय और निर्माण कार्यों का व्यौरा उपलब्ध नहीं करा सके।
बैठक में सबसे पहले निर्धारित एजेंडे के अनुसार नगर क्षेत्र में विकास कार्य, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के प्रगति पर चर्चा की गई। इसके बाद सभासदों द्वारा नगरपालिका में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने पालिका बोर्ड कर बिना जानकारी के ही सभी कार्य मनमाने ढंग से कराए जाने का आरोप लगाया। बोर्ड सदस्यों ने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का हिसाब मांगना शुरू कर दिया। साथ ही निर्माण तथा विकास कार्यो के टेंडर आदि फाइलों को गोपनीय रखने का भी आरोप लगाया। सभासद फैजान के द्वारा क्षेत्र में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न किए जाने को लेकर सवाल उइाए गए। तो वहीं सभासद वकार अहमद ने कहा कि जिस वार्ड से लाइटें खराब होने पर उन्हें बिना सभासद की जानकारी के हटाया जा रहा है। उन्हें महीनों गुजर जाने के बाद भी नहीं लगाया जाता है। इस पर ईओ ने कहा कि जिस वार्ड की लाइटें खराब होने पर उतारी जाएं उसकी जानकारी वार्ड सभासदों को दी जाए। यदि लाइटें उपलब्ध हो तो उन्हें तत्काल लगाया जाए। कोरोना काल मे बजट के अभाव से लाइटें क्रय नही की गयीं जैसे ही लाइटें मिलती है लगवा दिए जाने का आश्वासन दिया। सभासद हाजी इफ्तेखार अहमद ने बिना बोर्ड की संतुति से सामानों के क्रय किये जाने का आरोप लगाते हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा। सभासदों द्वारा विकास कार्यों के साथ ही सामानों के क्रय विक्रय का संपूर्ण ब्यौरा मांगे जाने पर नपा प्रशासन द्वारा मात्र कुछ लाइटों के क्रय का ब्यौरा दिखाकर इतिश्री कर ली गई। सभासदों ने निर्माण कार्यों का ब्यौरा मांगा तो ईओ और अध्यक्ष प्रतिनिधि बगलें झांकते नजर आए। जब सभासदों ने एक सुर में नपा प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू किया तो ईओ और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अगली बैठक में संपूर्ण ब्यौरा दिखाए जाने का आश्वासन दिया। चौदहवें वित्त के बजट से ही लाइटें आदि क्रय की गई थीं जिसके लिए बोर्ड का प्रस्ताव आवश्यक नहीं था। वैसे सभासदों की मांग पर निर्माण कार्य आदि का ब्यौरा अगली बोर्ड की बैठक में दिया जाएगा। सभासद इम्तेयाज हुसैन ने अपने वार्ड में तीन वर्ष पूर्व हुए नाले के निर्माण का टेंडर होने के बावजूद निर्माण न कराए जाने का आरोप लगाया। मनोनीत महिला सभासद नजराना खातून ने जनहित के कार्यों में नपा पर घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नपा मुबारकपुर ीही एक ऐसी जगह है जहां विकास कार्यों का कोई भी ब्यौरा सभासदों की आंखों से ओझल रखा जाता है मनमाने ढंग से कार्य किया जाता है। सभासद रईस अहमद ने भी नपा प्रशासन को आड़े हाथों लिया। अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल ने बताया कि गुरुवार को संपन्न हुई पालिका बोर्ड की बैठक में कुछ बिंदुओं पर सभासदों का मतभेद रहा। जिसको आपसी सहमति से विश्वास में ले लिया गया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद अंसारी, सभासद हाजी इफ्तेखार अहमद, अरशद जमाल, मुहम्मद शाहनवाज, वकील अहमद बाड़क, सभासद पति कलामुद्दीन, बशीर अहमद, वकार अहमद, लाल बाबू, सभासद पति मुहम्मद असलम, शराफत अली, नूरुलहोदा आदि उपस्थित थे।