फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Entire Kashmir will be formed with Pakistan and China occupied

पाक और चीन के कब्जे वाले काश्मीर को लेकर बनेगा संपूर्ण काश्मीर

Sun, 11 Aug 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Entire Kashmir will be formed with Pakistan and China occupied
शाह कुंदनपुर में भाजपा के सदस्यता अभियान में भाग लेते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुट है। पाक अधिकृत कश्मीर और चीन के कब्जे वाले कश्मीर को जोड़कर ही संपूर्ण कश्मीर बनता है। हम जितना देश में मजबूत हैं उतना ही दुनिया में भी मजबूत हैं। आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान आज पूरी दुनिया में मदद की आस में दौड़ रहा है लेकिन कोई भी उसकी मदद को तैयार नहीं है। यह सब पीएम मोदी के 56 इंच सीने और गृहमंत्री अमित शाह का कमाल है। रविवार को कार्यकर्ता बैठक में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद हालात सामान्य हैं। अनुच्छेद 370 पर वोटिंग के दौरान पक्ष में 300 पड़े तो विपक्ष में 70 मत पड़े। आज कांग्रेस जिस ढर्रे पर चल रही है तो वह 70 से जीरो पर पहुंच जाएगी। कश्मीर के हालात पर कांग्रेस के बयान पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य है लेकिन कांग्रेस में नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों केे किराए पर बुलाने का काम कांग्रेस करती है। हम तो अपने साथ देशभक्तों को बुलाते हैं। कश्मीर में अब खून नहीं बहेगा बल्कि वहां विकास की गंगा बहेगी। कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने का मुद्दा हमने तब भी उठाया था जब हम सत्ता में नहीं थे। दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहले ही संसद सत्र में इसे हटाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए एक बीमारी की तरह थी। ऐसी ही समस्या हैदराबाद और पूनागढ़ में भी थी जिसे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने हल किया। कार्यकर्ता बैठक में त्र्यंबक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माला द्विवेदी, रामाधीन सिंह, श्रीकृष्ण पाल, कन्हैया निषाद, घनश्याम पटेल, जिलामंत्री सत्येंद्र राय छोटू, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, धमेंद्र सिंह आदि रहे।

नेहरु हाल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ?

नेहरु हाल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ करते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed