{"_id":"573a07334f1c1b202bac79e3","slug":"enraged-people-took-to-the-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से गुस्साए लोग सड़क पर उतरे
ब्यूरो/ अमर उजाला /आजमगढ़
Updated Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव के पास जाम कर रहे लोगों को समझाते उपजिलाधिकारी सगड़ी हिमांशु कुमार गुप्ता।
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। एक व्यकि्त समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा और ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सगड़ी के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
खालीसपुर गांव निवासी शाहआलम (45) सोमवार की दोपहर नीदा (13) पुत्री बच्चन खान और इसी थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी आरजू (14) पुत्री तूफेल को बाइक पर बैठाकर किसी स्कूल में जा रहे थे। जीयनपुर-बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर खालीसपुर मोड़ के पास शाहआलम की बाइक में अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। को अस्पताल ले जाया गया, जहां आरजू की मौत हो गई। उधर, लोग सड़क पर उतरे और 12 बजे के आसपास मौके पर जीयनपुर-बिलरियागंज मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोग घायलों को मुआवजा और मौके पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम सगड़ी, कोतवाली जीयनपुर समेत कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद 2.30 बजे जाम समाप्त कराया। एसडीएम हिमांशू गुप्ता ने बताया कि नियम के तहत इनकी मांगें पूरी की जाएंगी।