फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Enough electricity in the district

जिले में दें पर्याप्त बिजली

Thu, 11 May 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 11 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Enough electricity in the district
जिले में दें पर्याप्त बिजली
उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नए कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराएं और शासन की मंशा के अनुरूप पर्याप्त बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाएं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर गांव में 48 और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर बदलें। 15 जून तक हर हाल में सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं। विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दूबे को निर्देश दिया कि किसानों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। सड़क निर्माण की समीक्षा में कहा कि 15 जून तक सभी सड़कें गढ्डामुक्त हो जानी चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि शहरों में 24, तहसील में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन


ट्रांसफामर खराब होने पर गांव में 48 और शहर में 24 घंटे के अंदर बदला जाए। बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि जननी सुरक्षा का लाभ दिलाएं। शौचालयों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता फैलाई जाए। कामधेनु योजना पात्र किसानों को साधन दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संचयन के संबंध में उप संचालक पीके सिंह ने डिप्टी सीएम को बताया कि जिले में 442 तालाबों की खोदाई कराई गई है। उपमुख्यमंत्री ने सभी पेंशनधारकों के खातों को आधार से जोड़ने और पात्रों को पेंशन देने का निर्देश दिया। खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत पात्रों को कमेटी गठित कर खाद्यान्न दिलाने का निर्देश जिलापूर्ति अधिकारी जीएस शुक्ला को दिया।

उपमुख्यमंत्री ने फोरलेन में आई जमीन का मुआवजा किसानों को शीघ्र दिलाने का निर्देश दिया। प्रदेश के विकास के लिये भारत सरकार पूरा सहयोग दे रही है। ऐसे में आजमगढ़ को मॉडल जिला बनाना है। यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां के विकास में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। बैठक में एडीएम प्रशासन प्रेमप्रकाश सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, उप संचालक चकबंदी ऋतु सुहास, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण संजय गोरे, अधीक्षण अभियंता विद्युत डीके सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई मौजूद थे।

पूर्वांचल विकास बोर्ड का होगा गठन ः उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार भष्ट्राचार को खत्म करने के प्रति गंभीर है। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए ई-टेंडरिंग की व्यवस्था बनाई गई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा सेवा दुरुस्त की जाएगी। नए कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास की तमाम संभावनाए हैं।


आजमगढ़ जिले का पर्याप्त विकास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अग्रिम पंक्ति का प्रदेश बनेगा। इसके लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। पिछले दिनों वायरल हुए पूर्व सांसद रमाकांत के आडियो पर कहा कि मामला संज्ञान में है। वह अपने स्तर से इसे देखेंगे। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि अगर कोई तीन तलाक से पीड़ित महिला सरकार से सहयोग मांगती है तो सरकार कानून के दायरे में रहकर उसका सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed