फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encroachment removed from PWD land

Azamgarh News: पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाया, जेसीबी से तोड़े गए पक्के मकान

Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from PWD land
नगर हाफिजपुर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण करा लिया गया था। पीडब्ल्यूडी द्वारा इन लोगों को जमीन खाली करने को नोटिस जारी किया गया था लेकिन इन्होंने जमीन को खाली नहीं की। जिस पर शनिवार को विभाग के सहायक अभियंता, पुलिस और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन को खाली कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे पर पीडब्ल्यूडी की कुछ जमीन खाली पड़ी थी। जिस पर कुछ लोगों द्वारा पहले मड़ई रखकर दुकान का संचालन शुरू किया गया। जब किसी ने कोई एतराज नहीं किया तो उन लोगों द्वारा उस जमीन पर पक्के मकान का निर्माण करा लिया गया। जिसमें पुनवासी यादव, काशी यादव, हरि यादव, धर्म बहादुर, बीर बहादुर, करन यादव, श्रीराम यादव का कब्जा हो गया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर विभाग द्वारा इन लोगों को 26 जून को डाक के माध्यम से नोटिस दी गई। वहीं 28 जून को पुलिस चौकी बलरामपुर से भी इन लोगों को जमीन खाली करने की नोटिस जारी की गई। इसके बाद भी इन लोगों द्वारा जमीन को खाली नहीं किया गया। जिस पर शनिवार को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता हरिश्चंद्र राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर के सहारे जमीन पर हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000

पीड़ितों ने लगाया राजनीति से प्रेरित कार्रवाई का आरोप

पीड़ितों के अधिवक्ता अभिमन्यु चौहान ने कहा कि जमीन का यह टुकड़ा पुनवासी आदि के नाम से 85 कड़ी रकबा दर्ज था। जिसमें से 55 कड़ी पीडब्ल्यूडी ने अधिग्रहण कर लिया। हमने जो मकान बनाया है वह 33 कड़ी में बना है। इसके लिए हम मुकदमा भी लड़ रहे हैं। हमारी मांग है कि हमारी 33 कड़ी जमीन हमें दे दी जाए इसके बाद वह अपना 55 कड़ी लें हमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

00000000

यह जमीन सड़क की नहीं बल्कि पीडब्ल्यूडी की जमीन थी। जिस पर इन लोगों द्वारा निर्माण कराया गया था। कई बार इनको जमीन खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया। लेकिन इन लोगों ने जमीन को खाली नहीं किया गया। जिस पर आज प्रशासन की मदद से जमीन को खाली कराया गया है।


हरिश्चंद्र राय, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।

00000

इन लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं। इनकी मौजूदगी में वहां पर पैमाइश कर निशान लगाया गया था। जो हिस्सा अतिक्रमण की जद में आया है। उसे ही तोड़ा गया है। इसके लिए इन लोगों को पहले ही नोटिस जारी हुई थी। इसी जगह पर विधायक जी का भी निर्माण था जिसे उन्होंने स्वतः हटा लिया था लेकिन इन लोगों ने नहीं हटाया था जिसे आज हटाया गया है।

ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed