फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   encouraged to get the vaccine

वैक्सीन लगवाने को किया प्रेरित

Sat, 05 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
encouraged to get the vaccine
कोविड-19 से बचाव के लिए जिले में वृहद स्तर कैंप लगा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। वहीं एसडीएम सगड़ी ने तहसील क्षेत्र में लगे कैंपों में पहुंच वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने शनिवार बेरमा गांव में लगे कैंप का निरीक्षण किया। लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने को प्रेरित किया। निजामाबाद तहसील के ग्राम सभा मद्धूपुर में लगे कैंप 69 लोगों को टीका लगा। इस अवसर पर प्रधान सुरेंद्र यादव, लेखपाल प्रवीण यादव, आशा उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। अंबारी क्षेत्र में प्रधान अमित जायसवाल के देखरेख में एएनएम संध्या कन्नौजिया ने 17 लोगों टीका लगाया। फूलपुर कस्बा में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राम आशीष सिंह यादव की देख रेख में नुक्कड़ वैक्सीनेशन अभियान चला। शंकर तिराहा, भेली मंडी, रोडवेज, शनीचर बाजार, मंगलबाजार आदि स्थानों पर लगे कैंप में 102 से अधिक लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed