फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in azamgarh Vicious animal smuggler injured who was absconding after hitting police jeep

Police Encounter: आजमगढ़ में मुठभेड़ के दौरान शातिर पशु तस्कर घायल, पुलिस की जीप में टक्कर मारकर फरार था

Mon, 03 Oct 2022 10:21 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Oct 2022 10:21 AM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस वाहन पर पथराव व पिकअप से धक्का मार कर खाई में धकेलने की घटना में गिरफ्त में आया बदमाश आसिफ शामिल था।
 

विज्ञापन
Encounter in azamgarh Vicious animal smuggler injured who was absconding after hitting police jeep
गोली लगने से घायल बदमाश आसिफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में शातिर पशु तस्कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश की पहचान वह देवगांव निवासी आसिफ के रूप में हुई। कुछ दिन पूर्व पुलिस वाहन पर पथराव करने व पिकअप से पुलिस जीप को खाई में धक्का देने के मामले में उसकी तलाश थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को उप निरीक्षक सतीश कुमार यादव सिपाहियों के साथ बरदह थाना क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। इसी बीच पिकअप सवार पांच से छह की संख्या में बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इतना ही नहीं सरकारी जीप में पिकअप से टक्कर मार दी। जिससे पुलिस वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस घटना में हालांकि किसी को चोट नहीं आई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस विभिन्न धाराओं में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही थी।
विज्ञापन


इस क्रम में बीती रात लगभग डेढ़ बजे बरदह थाने के एसएचओ संयज सिंह कमालपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे।  बर्रा की तरफ से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। बैरी नहर पुलिया पर पुलिस और बदमाश का आमना-सामना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ने अपने साथियों का बताया नाम

बदमाश ने असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश देवगांव निवासी आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना के पास से अवैध तमंचा और बाइक बरामद किया।

पूछताछ में बदमाश ने उक्त घटना में शामिल बदमाशों के नाम का भी खुलासा किया। एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि उक्त घटना में शामिल बदमाशों में देवगांव निवासी दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश, जौनपुर के धमौर का शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू, जौनपुर के खेता सराय थाना के चौंहटा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू, गंभीरपुर थाना के अबूसैदपुर सरसेना का दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू, शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू, देवगांव जोगियाना का एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार, इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार का नाम प्रकाश में आया है।
पढ़ें: भदोही में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा पंडाल में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत पांच की मौत, 67 झुलसे, मचा कोहराम

जौनपुर का रिजवान है गैंग का मुखिया

इनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बताया कि उनके गैंग का मुखिया जौनपुर के खेतासराय के चौहट्टा का रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू है। हम लोग पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग में आठ लोग शामिल है। हम लोग दिन में घूम कर जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर में रेकी करके रिजवान को बताते है, इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया जाता था। बदमाश ने कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed