फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in azamgarh four criminal arrested who running after firing on police

आजमगढ़: पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे चार बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक और दो असलहा बरामद

Fri, 07 Oct 2022 05:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 05:13 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के केवटहिया गांव के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Encounter in azamgarh four criminal arrested who running after firing on police
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के केवटहिया गांव के पास शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से असलहा भी बरामद किया है। शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष रौनापार कौशल कुमार पाठक केवटहिया गांव के पास चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों के उसी तरफ आने की सूचना मुखबिर से मिली। इस सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई। थोड़ी देर बाद दो बाइक पर चार बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर किया और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने नीतीश सिंह पुत्र श्याम नारायण सिंह निवासी देवखरी थाना कंधरापुर, शुभम उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी जोधी का पूरा बिलरिया की चुंगी थाना कोतवाली आजमगढ़, शिवम पांडेय पुत्र विंध्याचल पांडेय निवासी रसूलपुर नंदलाल थाना रौनापार, अनूप सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी पड़री परानपुर थाना बिलरियागंज का निवासी बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास दो 315 बोर का कट्टा, दो कारतूस, दो खोखा और चोरी की दो बाइकों को बरामद किया। सभी का संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखंड गैंग के तीन अपराधियों सहित छह की खुली हिस्ट्रीशीट

प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखंड प्रताप सिंह गैंग के सहयोगी तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। इन तीनों द्वारा लूट, हत्या और हत्या के प्रयास जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। एसपी अनुराग आर्य की मानें तो अभियुक्त अमित सिंह पुत्र फुलाने उर्फ भुलाने, सुनील सिंह पुत्र वशिष्ठ सिंह और चंदन सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव का रहने वाले हैं।

इनमें से अमित सिंह और सुनील सिंह पर दो-दो मुकदमें दर्ज हैं। जबकि चंदन सिंह पर तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। यह सभी अखंड प्रताप सिंह के सहयोगी सदस्य हैं तथा लोगों से मारपीट एवं लूट गैंगेस्टर जैसे जघन्य अपराध में शामिल हैं।एसपी ने बताया कि इनके आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसलिए इनका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नहीं है। जिसे देखते हुए इन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। 

इसके साथ ही पुलिस ने तीन और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। जिसमें एक फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी इंद्रेश यादव पुत्र बाबू राम यादव है। जिसके ऊपर लूट, चोरी, छिनैती, हत्या और हत्या के प्रयास से संबंधित कुल 14 मामले दर्ज हैं।

वहीं दूसरा अपराधी नगर कोतवाली क्षेत्र के जोधी का पूरा मुहल्ला निवासी सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय है। जिसके द्वारा लूट, छिनैती और चोरी जैसे कई जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। इसके ऊपर कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं तीसरा अपराधी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा खालसा गांव निवासी परवेज पुत्र समशाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed