फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter in azamgarh Accused of robbery from bike riding couple injured looted jewelery recovered

Encounter: आजमगढ़ में बाइक सवार दंपती से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, लूटे गए आभूषण बरामद

Fri, 08 Jul 2022 01:14 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Jul 2022 01:14 PM IST
सार

आजमगढ़ में गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मऊ निवासी  चंदन यादव उर्फ अभय के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Encounter in azamgarh Accused of robbery from bike riding couple injured looted jewelery recovered
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र में चार दिन पहले बाइक सवार दंपती से लूट के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।  जबकि उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। मुठभेड़ में घायल बदमाश के कब्जे से तमंचा-कारतूस के अलावा दंपती से लूटे गए आभूषण आदि बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेंहनगर थाना पुलिस गुरुवार रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजघाट पुल के पास दो युवक किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


दोनों बदमाश मऊ जिले के रहने वाले 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा जबकि दूसरा मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस की गोली से घायल बदमाश की पहचान चंदन यादव उर्फ अभय यादव निवासी सुल्तानपुर कोरौला थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ के तौर पर हुई। कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दंपती से लूटे गए एक मंगलसूत्र व एक चेन भी बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपने फरार साथी का नाम अवधराज राजभर निवासी सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ बताया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर 12 अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। वह अपने साथी के साथ मिल कर राहगीरों को लूटने की घटना को अंजाम देता था। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed