फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees opposed the privatization of energy corporations

Azamgarh News: ऊर्जा निगमों के निजीकरण का कर्मचारियों ने किया विरोध

Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Employees opposed the privatization of energy corporations
आजमगढ़। हाइडिल काॅलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में बुधवार को कर्मचारियों ने सभा की। इसमें पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के पीपीपी मॉडल पर किए जा रहे निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए रैमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डाॅ. संदीप पांडेय ने कहा कि सरकार विभिन्न सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण करके अपनी नैतिक जिम्मेदारियों से पलायन करना चाहती है। निजीकरण के बाद निजी कंपनियां सार्वजनिक संसाधनों का दोहन कर पूंजीवाद का प्रभुत्व स्थापित कर रही है, जिसका दुष्परिणाम है कि सार्वजनिक क्षेत्र की सेवाएं दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही हैं। कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहेगा तो एक दिन पूरा देश पूंजीपतियों के आधिपत्य में आ जाएगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियाें के विरुद्ध किए गए अपने आंदोलनों के दौरान अपनी जेल यात्राओं को बताते हुए आंदोलनकारियों में उर्जा का संचार किया। कहा कि सभी बड़े उद्योग, संस्थान सरकारी नियंत्रण में होने चाहिए। देश में संविधान में निहित मूल अधिकारों के अनुपालन में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली आदि जन उपयोगी सुविधाओं का निजीकरण किसी भी हाल में नहीं किया जाना चाहिए। अगर इनका निजीकरण करने का प्रयास किया जाएगा तो सड़क से संसद तक विरोध किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता इंजी. चंद्रशेखर और संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह यादव, राजीव यादव, उपेंद्र नाथ चौरसिया, धीरज पटेल, जय प्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed