{"_id":"63334a5047543178773c92ae","slug":"employees-demonstrated-in-sugar-mill-regarding-outstanding-honorarium-azamgarh-news-vns676287951","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बकाया मानदेय को लेकर चीनी मिल में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बकाया मानदेय को लेकर चीनी मिल में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमिलो। दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के कर्मचारियों ने मंगलवार को बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन किया। तीन घंटे बाद पहुंचे चीनी मिल के जीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की। अक्तूबर में सभी बकाया भुगतान के आश्वासन के बाद कर्मचारियों का धरना- प्रदर्शन खत्म हुआ।
दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में इसजैक कंपनी द्वारा मानदेय पर सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया है। इन कर्मचारियों का पिछले डेढ़ साल से मानदेय का भुगतान बकाया चल रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले सत्र का उनका पांच करोड़ और वर्तमान सत्र का लगभग एक करोड़ रुपये बकाया है। चीनी मिल में लगभग साढ़े तीन सौ कर्मचारी कंपनी के माध्यम से काम करते हैं।
मानदेय का 6 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान के नाम पर कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। मिल प्रबंधन के रवैये से कर्मचारी परेशान हैं। उनका अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है। अगर अक्टूबर माह में सभी बकाए का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करेंगे।