फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emergency black spot for democracy: Shakuntala

आपातकाल लोकतंत्र के लिए काला धब्बा: शकुंतला

Mon, 26 Jun 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Emergency black spot for democracy: Shakuntala
निरीक्षण भवन सभागार में रविवाार को आपातकाल के खिलाफ काला दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित विचार संगोष्ठी में लोगों ने अपने विचार रखे। प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल ने देश को हिला कर रख दिया था। आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। सरकार और कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करने वाले जनसंघ के नेताओं को जेल में डालकर उनकी आवाज को दबाने का काम किया गया था। मीडिया के अधिकार सीज कर दिए गए थे। जनांदोलन का नेतृत्व कर रहे जयप्रकाश नारायण को भी गिरफ्तार किया गया था। अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी और भैरव सिंह शेखावत को नजरबंद कर दिया गया था। आज के युवाओं को कांग्रेस की सत्यता का पता लगना चाहिए। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नीरज तिवारी ने कहा कि 25 जून के ही दिन पूरे देश व प्रदेश के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया। संजय गांधी के आदेश पर 26 लाख लोगों की नसबंदी कराई गई। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया गया था। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय, संचालन रविकांत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर संतोष यादव, चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, रमेश सिंह रामू, संतराम निषाद, जय किशन पांडेय, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed