{"_id":"5dd6cdd28ebc3e54921f5316","slug":"embezzlement-of-4-43-147-rupees-order-for-recovery-from-pradhan-secretary-and-ta-azamgarh-news-vns4956263154","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरा सुल्तानपुर में 443147 रुपये के गबन की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरा सुल्तानपुर में 443147 रुपये के गबन की हुई पुष्टि
विज्ञापन
आजमगढ़। अजमतगढ़ विकास खंड के छपरा सुल्तानपुर में मनरेगा और राज्य वित्त योजना में चार लाख 43 हजार 147 रुपये के गबन की जांच में पुष्टि हुई है। गबन हुई धनराशि की वसूली के लिए डीसी मनरेगा बीबी सिंह ने डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को पत्र भेजकर वसूली करने का निर्देश दिया है।
छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी हौलदार सिंह पुत्र रामू सिंह ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपकर गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में धांधली की शिकायत की गई। डीएम के निर्देश इस शिकायत की जांच सीडीओ द्वारा टीम गठित कर कराई गई। जांच टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई आख्या में मनरेगा के तहत गांव में कराए गए कार्यों में चार लाख 39 हजार 49 रुपये और राज्य वित्त योजना के तहत कराए गए कार्यों में 4098 रुपये के गबन की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की। डीएम ने गबन की गई रकम में से एक लाख 48 हजार 401 रुपये ग्राम प्रधान मनीष कुमार सिंह, 75 हजार 990 रुपये ग्राम प्रचायत अधिकारी बंशबहादुर यादव, ग्राम विकास अधिकारी मानबहादुर यादव से 72 हजार 409 और तकनीकि सहायक सत्यदेव राय से एक लाख 46 हजार 347 रुपये वसूल करने की स्वीकृति प्रदान की। इस रकम की वसूली के लिए डीसी मनरेगा बीबी सिंह द्वारा डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे को पत्र जारी किया गया है। जिसमें उनको उक्त आदेश की अनुपालन आख्या यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि उसे मनरेगा राज्य मनरेगा राज्य स्तरीय प्रकोष्ठ उप्र को प्रेषित की जा सके।