{"_id":"5eea49ff8ebc3e42af3d3431","slug":"eliminated-gadhi-by-patting-started-digging-on-complaint-azamgarh-news-vns530712852","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडही को पटवाकर खत्म किया, शिकायत होने पर कराने लगे खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडही को पटवाकर खत्म किया, शिकायत होने पर कराने लगे खुदाई
विज्ञापन
मुबारकपुर में जेसीबी से पाटी गई गड़ही की दोबारा खुदाई से रोकते स्थानीय लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की ओर से गढ़ही संख्या 953 और 1219 को रातोंरात पाट कर उसका अस्तित्व खत्म कर दिया गया था। इसके साथ ही वहीं अवैध कब्जा भी शुरू हो गया। ममाले समाचारपत्रों में आने के साथ ही इसकी शिकायत पुरासोफी निवासी आमिर फहीम ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर की। गढ़ही के अतित्व को पुन: बहाल करने और अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। मामला तूल पकड़ने पर बुधवार को पाटी गई गड़ही की फिर से खुदाई शुरू कर दी गई। इस दौरान स्थानीय लोग खुदाई के विरोध में उतर आए।
मुहल्ला पुरासोफी मदरसा दारुल तालीम के पास उक्त नंबर की गड़ही को नगर पालिका मुबारकपुर पर नियमों को ताक पर रखते हुए रातोंरात मिट्टी पटवाकर उसके अस्तित्व को खत्म करने का आरोप लगाया गया था। इसके कुछ हिस्सों पर भू माफियाओं का पहले से कब्जा था। ममाले की शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने और इसके मीडिया में आने के बाद बुधवार को पालिका का ठेकेदार प्राइवेट जेसीबी लेकर इसे फिर से खोदने पहुंच गया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए और खुदाई करने से रोक दिया।
चेयरमैन के आदेश पर गड़ही में मिट्टी डालकर उसे पाटा गया था। अब एसडीएम के निर्देश पर मिट्टी निकलवाई जा रही है।
राजपति अविचल, ईओ