फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eligible household card holders will also be able to avail Ujjwala connection

Azamgarh News: पात्र गृहस्थी कार्डधारक भी ले सकेंगे उज्जवला कनेक्शन

Sun, 29 Oct 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Eligible household card holders will also be able to avail Ujjwala connection
आजमगढ़। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। योजना के दूसरे चरण में पात्र गृहस्थी कार्ड धारक भी आसानी से मुफ्त गैस कनेक्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन

पहले उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन का लाभ बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारक ही ले पाते थे। सरकार ने इस बाध्यता को समाप्त कर दिया है। अब पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। शर्त यह है कि परिवार के किसी सदस्य के नाम से रसोई गैस का कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार की एक ऐसी वयस्क महिला जिसके घर में एलपीजी कनेक्शन नहीं हो, वह उज्ज्वला योजना के तहत पात्र मानी जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों से संबंधित, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय अन्न योजना, अधिकांश पिछड़ा वर्ग में रहने वाले शामिल हैं। यदि कोई महिला उपरोक्त दो श्रेणियों के अंतर्गत नहीं आती है, तो वह 14 सूत्री घोषणापत्र देकर लाभार्थी होने का दावा कर सकती है। रसोई गैस लेने के लिए संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा। वहां उपभोक्ताओं को केवाईसी का फार्म दिया जाएगा। पीएमयू डॉट जीओवी डॉट इन स्लैस उज्जवला टू डॉट एचटीएमएल पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed