फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eleven women claimed, one got victory

ग्यारह महिलाओं ने की दावेदारी, एक को मिली जीत

Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Eleven women claimed, one got victory
जनपद की दस विधानसभा सीटों पर कुल 11 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव में भागीदारी की थी। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में मात्र एक महिला प्रत्याशी को ही जीत मिल सकी। शेष प्रत्याशियों को सपा की लहर में हार का सामना करना पड़ा पड़ा।
विज्ञापन

इस बार के विधानसभा चुनाव में अतरौलिया विधानसभा सीट से निर्दल प्रत्याशी के रूप में डॉ. सीमा पांडेय, सगड़ी विधानसभा सीट से भाजपा की वंदना सिंह और कांग्रेस की राना खातून, मुबारकपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की परवीन बानो, फूलपुर पवई विधानसभा सीट से आप की किरन, दीदारगंज विधानसभा सीट से आप की रश्मि विश्वकर्मा, लालगंज विधानभा सीट से कांग्रेस की पुष्पा भारती और भाजपा की नीलम सोनकर, मेंहनगर विधानसभा सीट से कांगेस की निर्मला भारती, भाजपा की मंजू सरोज और सपा की पूजा यादव मैदान में उतरी थीं। इनमें से सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह वर्तमान में विधायक हैं। जबकि लालगंज विधानसभा सीट से नीलम सोनकर भाजपा की सांसद रह चुकी हैं। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में सिर्फ सपा की पूजा सरोज ही जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। जबकि अन्य महिला प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

0
महिला प्रत्याशियों को मिले मत
विधानसभा प्रत्याशी मिले मत
अतरौलिया डा. सीमा पांडेय 852
सगड़ी वंदना सिंह 60578
राना खातून 1401
मुबारकपुर परवीन बानो 1401
फूलपुर पवई किरन 145
दीदारगंज रश्मि विश्वकर्मा 260
लालगंज नीलम 68720
पुष्पा भारती 2093
मेंहनगर निर्मला भारती 1649
मंजू सरोज 71959
पूजा 86031
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed