फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity workers organizations agitated against the Chief Engineer

मुख्य अभियंता के खिलाफ आंदोलित हुए विद्युत कर्मचारी संगठन

Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers organizations agitated against the Chief Engineer
आजमगढ़। विद्युत विभाग में तैनात तीन सहायक अभियंताओं का अचानक स्थानांतरण किए जाने के विरोध विद्युत कर्मचारी संगठन मुख्य अभियंता के इस निर्णय के विरोध में उतर गए हैं। मंगलवार को उनके द्वारा मुख्य अभियंता कार्यालय ध्यानाकर्षण आंदोलन की शुरुआत कर गेट मीटिंग की।
विज्ञापन

संगठन के नेताओं ने कहा कि विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा मनमानेपूर्ण तरीके से किए गए स्थानांतरण का संगठन विरोध करता है। स्थानांतरित किए गए सहायक अभियंताओं में इं. अमित पोपले, इं. विनोद यादव एवं इं. राधेश्याम चौहान के समर्थन में विद्युत कर्मचारी संगठन ने भी अपना समर्थन दिया है। ऐसे में यदि स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं किया गया तो आठ दिसंबर से इसके विरोध में विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले जिले के समस्त विद्युत कर्मचारी सरकारी कार्यों से विरत रहकर स्थानांतरण निरस्त किए जाने तक आंदोलन करेंगे। ऐसे में किसी भी समय जिले की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक प्रभुनारायण प्रेमी, कर्मचारी नेता राजनारायण सिंह, धर्मू प्रसाद यादव, जयप्रकाश यादव, अखिल पांडेय, वेदप्रकाश यादव,आशुतोष यादव, आकाश गुप्ता, आशेष सिंह,चंदन यादव, निखिल शेखर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed