{"_id":"6980de80077dda1e8a0926ce","slug":"electricity-worker-threatened-with-death-for-deducting-outstanding-electricity-bill-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-144877-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बकाया बिजली बिल काटने पर विद्युत कर्मी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बकाया बिजली बिल काटने पर विद्युत कर्मी को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुझ्या मकदूमपुर में बकाया विद्युत बिल की वसूली के दौरान एक विद्युत कर्मी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित विद्युत कर्मी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शिवम दुबे निवासी मोहल्ला हुसेनाबाद, 33/11 केवी दत्तात्रेय पावर हाउस में विद्युत कर्मी हैं। वह अपने सहकर्मियों के साथ उच्चाधिकारियों के निर्देश पर निजामाबाद फीडर क्षेत्र में वाणिज्यिक कनेक्शनों के बकाया बिजली बिलों की वसूली का कार्य कर रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मुझ्या मकदूमपुर निवासी अनिल सिंह के मुर्गी फार्म पर 45,110 रुपये का बकाया विद्युत बिल पाया गया। पूर्व में सूचना देने के बावजूद बिल जमा न किए जाने पर विभागीय निर्देशानुसार विद्युत कनेक्शन को अस्थायी रूप से काट दिया गया।
आरोप है कि इससे नाराज होकर 28 जनवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे अनिल सिंह ने विद्युत कर्मी शिवम दुबे को जान से मारने की धमकी दी, अभद्र गाली-गलौज की तथा उनकी दुकान पर पहुंचकर मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने इस संबंध में निजामाबाद थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने से आहत विद्युत कर्मी ने एसपी से मामले में हस्तक्षेप कर आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई एवं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। एसपी डॉ. अनिल कुमार निजामाबाद थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।