फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity wire broke, middle aged man died due to electric shock

Azamgarh News: बिजली का तार टूटा, करंट से अधेड़ की मौत

Tue, 24 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity wire broke, middle aged man died due to electric shock
लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करियागोपालपुर गांव में रविवार देर रात बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करियागोपालपुर गांव निवासी मन्नू बनवासी (59) रविवार की रात करीब एक बजे अपने घर के बाहर सो रहे थे। तभी तेज बारिश और गड़गड़ाहट के बीच बिजली घर के बाहर से गुजर रहे बिजली के तार पर गिरी। इससे तार टूटकर मन्नू पर जा गिरा। वह गहरी नींद में थे और करंट की चपेट में आ गए। पत्नी उमा देवी की नींद बिजली की आवाज से खुली तो उन्होंने देखा कि पति पर तार गिरा है। बिजली का तार हटाकर जब परिजनों ने देखा तो मन्नू की मौत हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। मन्नू मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो पुत्र व तीन पुत्री के पिता थे। सूचना पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार गिरी, राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह, लेखपाल और देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed