फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity of 52 villages was cut off without any notice

Azamgarh News: बिना सूचना दिए काटी 52 गांवों की बिजली, पानी के लिए तरसे लोग

Fri, 14 Jun 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 52 villages was cut off without any notice
अमिलो। विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर के अंतर्गत आने वाले 52 गांवों की बिजली बृहस्पतिवार को गुल रही। इस दौरान लोग एक बूंद पानी केे लिए तरस गए। आज दोपहर बाद आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उपकेंद्र मुबारकपुर में बिजली आपूर्ति के लिए पांच एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ था। बडा़ क्षेत्र होने के कारण उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर बार-बार ट्रिप कर जा रहा था। यहां के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी मंजूरी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को उपकेंद्र मुबारकपुर में 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर पहुंच गया।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से ट्रांसफाॅर्मर बदलने का काम भी शुरू कर दिया गया। जबकि आपूर्ति रोकने से एक दिन पूर्व उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी दिया जाना जरूरी है ताकि लोग पानी आदि की व्यवस्था कर लें। ट्रांसफाॅर्मर बदलने का काम शुरू होते ही सठियांव, नासिरुद्दीनपुर, रानीपुर महुआ, आवाव, सुराई, देवरिया सहित 52 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति बंद होने से लोग बूंद- बूंद पानी क लिए तरस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राजभर, सठियांव निवासी राहुल मोदनवाल, असाउर निवासी खुर्शीद अहमद और सुराई निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बेहतर आपूर्ति के लिए क्षमता वृद्धि का काम होना तो ठीक है लेकिन कम से कम एक दिन पूर्व उपभोक्ताओं को विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। भीषण गर्मी में अचानक बिजली बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। अभी शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली बहाल करने की बात कही जा रही है। कटौती से ज्यादा परेशानी पानी की हो रही हो रही है क्योंकि सबमर्सिबल बंद हो गए हैं।
उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के तहत 10 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। दो दिनों तक बिजली बाधित रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में थोड़ी समस्या तो होगी लेकिन क्षमता वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल जाएगा और क्षेत्र में लोगों को निर्बाध बिजली मिलती रहेगी। - गुंजन कुमार यादव, अवर अभियंता।
विद्युत उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर, मिलेगी ट्रिपिंग से मुक्ति

सरायमीर। विद्युत उपकेंद्र सरायमीर के बिजनेस प्लान में स्वीकृत पांच एमवीए से 10 एमवीए की क्षमता वृद्धि का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया। बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। दो दिन तक आपूर्ति बाधित रहने के बाद आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

अधिशासी अभियंता फूलपुर अजय मौर्य ने विद्युत उपकेंद्र सरायमीर का निरीक्षण कर बताया कि बृहस्पतिवार को कार्य पूर्ण हो गया। अभी तक सरायमीर में दो ट्रांसफाॅर्मर 10 एमवीए एवं पांच एमवीए से विद्युत आपूर्ति होती थी, जिसके चलते लाइन बार-बार ट्रिप करती थी। अब दोनों ट्रांसफाॅर्मर 10 एमवीए के लगने से लाइन बार-बार ट्रिप नहीं करेगी और लो- वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

बताया कि अब दो, तीन वर्ष तक ओवरलोडिंग की कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी कनेक्शन करवा लें, अन्यथा विद्युत चोरी में पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर उप खंड अधिकारी गिरीश कुमार सिंह, अवर अभियंता सरायमीर सुनील तिवारी, अवर अभियंता मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed