फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity cut for 10 to 12 hours in winter, people in distress

Azamgarh News: ठंड में 10 से 12 घंटे तक बिजली कटौती, लोग बेहाल

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 10 to 12 hours in winter, people in distress
रानी की सराय। कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार के बीच रानी की सराय क्षेत्र में दिनरात 10 से 12 घंटे की बिजली कटौती ने क्षेत्रवासियों को परेशान कर रखा है। जबकि विभाग की ओर से शहरों में चार और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे की बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में 10-12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर फीडर से रानी की सराय क्षेत्र के दिलौरी, मुरादाबाद, हरिकिशुनपुर, शेखपुर, नरहरपुर, फरिहां व गंधुवई सहित अन्य गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। अमूमन, सुबह पांच बजे से रात आठ बजे के बीच कई बार बिजली कटौती हो रही है। लगभग हर एक घंटे के बाद बिजली काटी जा रही है। यह कटौती स्थानीय स्तर पर शेड्यूल के तहत होने वाली कटौती से अलग है। ऐसे में बिजली कटौती से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि क्षेत्र में जहां बिजली से चलने वाले व्यवसाय चौपट होकर रह गए हैं वहीं व्यापारी वर्ग भी खासा परेशान है। घरों में बच्चे और बुजुर्गों के लिए भी बिजली कटौती मुसीबत बन चुकी है।
विज्ञापन

00
मामला संज्ञान में नहीं है। जेई से बात कर इसमें सुधार कराते हैं। ताकि आमजन को परेशानी न हो। -सुधीर मल्ल, एसडीओ मोहम्मदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed