फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electrical workers cutting connections ran with pistol

कनेक्शन काट रहे विद्युत कर्मियों को पिस्टल लेकर दौड़ाया

Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Electrical workers cutting connections ran with pistol
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहरैया वाजिद गांव में बकाया पर कनेक्शन काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों को एक व्यक्ति ने पिस्टल लेकर दौड़ा लिया और एक संविदाकर्मी को पकड़कर पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस की मौजूदगी में कनेक्शन काटा गया। इसके बाद अवर अभियंता द्वारा जीयनपुर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की ओर से इन दिनों बड़े बकाएदारों के कनेक्शन का विच्छेदन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम अवर अभियंता आकाश कुमार के नेतृत्व में देवापार ग्राम पंचायत के राजस्व गांव सोहरैया वाजिद गांव में पहुंची। गांव के अंगद पुत्र मद्धू पर एक लाख 48 हजार 712 रुपये का विद्युत बिल बकाया था। कई बार कहने के बाद भी उनके द्वारा बकाए का भुगतान नहीं किया गया था। अधिकारियों की मौजूदगी में लाइनमैन महेंद्र कनेक्शन काटने के लिए पोल पर चढ़ गया। तभी वहां अंगद का पुत्र विशाल पहुंचा और उसने ऐसा करने से मना किया। जब वह लोग नहीं माने तो उसने पिस्टल निकालकर वहां मौजूद विद्युत कर्मियों को दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद संविदाकर्मी त्रिलोकी चौहान को पकड़कर पीट दिया। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई। अवर अभियंता ने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन जब उसे पहुंचने में देरी हुई तो उन्होंने जीयनपुर कोतवाली को फोन किया। जीयनपुर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने पर अंगद के कनेक्शन का विच्छेदन कर टीम जीयनपुर कोतवाली पहुंची। जहां पर समाचार लिखे जाने तक अंगद पुत्र मद्धू, विशाल पुत्र अंगद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही मद्धू के दूसरे पुत्र संजय कुमार के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता आकाश कुमार ने बताया कि जब कनेक्शन काटा जा रहा था तब विशाल पिस्टल निकालकर धमका रहा था। हमारे कर्मचारी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उसने वीडियो को डिलीट करने की बात कहते हुए हमें काफी देर तक रोके रखा पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की गई। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed