फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electrical team wins cricket match

इलेक्ट्रिकल की टीम ने दी बीए को पटकनी

Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electrical team wins cricket match
निजामाबाद में क्रिकेट प्रतियोगिता में खलाड़ियों के परिचय प्राप्त करती एसडीएम प्रियंका प्रियदर - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मां बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और प्रिंस प्रभाकर फाउंडेशन की ओर से हो रही खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में क्रिकेट का फाइनल मैच सोमवार को खेला गया। इलेक्ट्रिकल टीम ने बीए को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच का शुभारंभ एसडीएम निजामाबाद प्रियंका प्रियदर्शिनी ने और समापन एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इलेक्ट्रिकल की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी का मौका बीए की टीम को दिया। मैदान में उतरी बीए की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में इलेक्ट्रिकल की टीम ने महज एक विकेट खोकर ही 105 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इलेक्ट्रिकल की टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच इलेक्ट्रिकल की टीम के कप्तान सज्जन निषाद और मैन आफ द सिरीज इलेक्ट्रिकल की टीम के ही खिलाड़ी विवेक शर्मा रहे। विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रबंधक अजय कुमार, डा.सुलभि सौरभ, डा. छाया राय, मुकेश राय, दिवाकर राय, अरविंद कुमार, समर बहादुर सिंह, एजाज अहमद प्रधान, डा.रूदल यादव, सुनीता प्रजापति, प्रवीन चैधरी, अनुराधा चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed