फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric worker arrested for threatening with pistol

विद्युत कर्मचारी को पिस्टल से धमकाने वाला गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electric worker arrested for threatening with pistol
सगडी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवापार के राजस्व गांव सोहरैया वाजिद में बुधवार को विद्युत विभाग के कर्मचारियों की टीम पर पिस्टल लेकर दौड़ाने और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही लाइनमैन से मारपीट करने के आरोपी के घर गुरुवार को एसपी सुधीर सिंह ने मातहतों के संग दबिश दी। इस दौरान उन्होंने मुख्य आरोपी विशाल पुत्र अंगद और बादल पुत्र अंगद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत विच्छेदन के लिए गई विद्युत विभाग की टीम को विशाल पुत्र अंगद ने पिस्टल लेकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसके द्वारा एक संविदाकर्मी के साथ मारपीट की गई थी। अवर अभियंता आकाश गुप्ता ने तीन लोगों अंगद पुत्र मद्धू, विशाल पुत्र अंगद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विशाल का पिस्टल लहराते हुए वीडियो भी वायरल हो गया था। गुरुवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण और अन्य अधिकारियों के साथ खुद ही दबिश देने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विशाल पुत्र अंगद और बादल पुत्र अंगद को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन अंगद पुत्र मद्धू फरार चल रहा है पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के ऊपर दर्ज किया दो मुकदमा, गिरफ्तार
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहरैया वाजिद गांव में अवर अभियंता आकाश गुप्ता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने प्रधान संजय कुमार के खिलाफ तीन किलो वाट की विद्युत चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को पुलिस द्वारा भी प्रधान संजय कुमार के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें पुलिस के साथ अभद्रता करने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने ग्राम प्रधान संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed