फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric engine ran at a speed of 100 from Mau to Azamgarh station, successful trial

मऊ से आजमगढ़ स्टेशन तक 100 की रफ्तार से दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन, सफल ट्रायल

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electric engine ran at a speed of 100 from Mau to Azamgarh station, successful trial
आजमगढ़। मऊ-आजमगढ़ रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने का रास्ता तकरीबन साफ हो गया है। आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक पर 100 की स्पीड से इंजन दौड़ाया। अधिकारियों का दावा है कि इस दौरान स्पार्किंग और अर्थिंग बेहद अच्छी मिली है और पूरी लाइन में कहीं कोई दिक्कत नहीं आई। ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा।
विज्ञापन

मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी रूट पर विद्युतीकरा का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके दो माह यानी सितंबर माह तक पूरा होने की संभावना रेलवे अधिकारी जता रहे हैं। मऊ-आजमगढ़ के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण के दौरान सौ की रफ्तार से इलेक्ट्रिक लोको इंजन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर बृजेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह समेत रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

मऊ से आजमगढ़ रूट के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं आजमगढ़ से शाहगंज रूट पर काम तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर इसका ट्रायल लिया गया जो सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed