{"_id":"659d829f0051dd7949096365","slug":"elderly-man-trapped-in-train-engine-and-dragged-for-seven-kilometers-dies-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-9814-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ट्रेन के इंजन में फंसकर सात किमी तक घिसटे बुजुर्ग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ट्रेन के इंजन में फंसकर सात किमी तक घिसटे बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन
अंबारी/मेजवां। खोरासन रोड स्टेशन क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक बुजुर्ग ट्रेन के इंजन में फंसकर सात किलोमीटर तक घिसट गए। इससे उनकी मौत हो गई। दीदारगंज रोड अंबारी स्टेशन पर शव निकाला गया। इस कारण ट्रेन यहां लगभग 42 मिनट तक खड़ी रही।
फूलपुर कोतवाली के टेऊंगा गांव निवासी मैनुद्दीन (75) मंगलवार को फूलपुर बाजार आए थे। बाजार से लौटते समय वह खोरासन रोड पर बंद क्रॉसिंग पार करने के दौरान गोरखपुर-यशवंतनगर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में फंस गए और घिसटते हुए सात किमी आगे दीदारगंज रोड अंबारी स्टेशन पर पहुंच गए। यहां ट्रेन रुकी तो मैनुद्दीन का शव निकाला गया। अंबारी स्टेशन पर ट्रेन लगभग 42 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। मैनुद्दीन तीन पुत्र और एक पुत्री के पिता थे।