फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly killed by bus collision, four injured

बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, चार घायल

Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 24 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा जंगल के पास शुक्रवार की अलसुबह अनियंत्रित रोडवेज की बस के टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन लोगों के इलाज के बाद छोड़ दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया लेकिन परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय यह लोग टहलकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी गोपाल उपाध्याय (65) विकास भवन के रिटायर कर्मचारी थे। गोपाल को सुबह टहलने जाने थे। शुक्रवार को वह अपने गांव के सूरत गुप्ता (60), हरि उपाध्याय (60), महेंद्र (58) और लखन यादव (65) के साथ आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर टहलने निकले थे। टहलकर घर आते समय सेहजा जंगल के पास पीछे से आ रही रोडवेज की अनियंत्रित बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस दौरान यह पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। जिसकी वजह से यह पता नहीं चल सका कि बस कौन सी डिपो की थी।


उधर घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि गोपाल उपाध्याय की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने तीन लोगों को छोड़ दिया। जबकि सूरत गुप्ता की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग सूरत को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। जहां उसकी  हालत गंभीर बनी हुई है। गोपाल उपाध्याय एक बेटा और तीन बेटियों के पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed