फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight room inspectors did not reach on duty drunken student came to take the exam

UP Board: ड्यूटी पर नहीं पहुंचे आठ कक्ष निरीक्षक, वहीं शराब की नशे में धुत परीक्षा देने पहुंचा छात्र, कार्रवाई

Thu, 16 Feb 2023 03:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 03:22 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शुरु हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरार विकास खंड पल्हनी, रानी की सराय व मार्टीनगंज के कुल आठ शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण एडी बेसिक व प्रभारी डीआईओएस मनोज मिश्रा ने शिक्षकों को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
Eight room inspectors did not reach on duty drunken student came to take the exam
एडीबेसिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए कार्रवाई के लिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहली पारी में सुबह आठ बजे से हाईस्कूल की परीक्षा शुरु हुई। आठ कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। एडी बेसिक एवं प्रभारी डीआईओएस ने अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। वहीं शराब के नशे में धुत एक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचा। हालांकि उसे अलग बैठाकर परीक्षा देने दिया गया।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार को शुरु हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरार विकास खंड पल्हनी, रानी की सराय व मार्टीनगंज के कुल आठ शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण एडी बेसिक व प्रभारी डीआईओएस मनोज मिश्रा ने शिक्षकों को निलंबित करने की संस्तुति करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। वहां से आदेश मिलने के बाद उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक हुई। पहली पाली में हाईस्कूल में पंजीकृत 106254 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 94327  ने परीक्षा दी। जबकि 11927 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं तकनीकी समस्या के कारण सीसीटीवी कैमरे भी कुछ-कुछ देर के लिए बंद हो गए थे। हालांकि जहां पर बंद हो गए थे वहां तत्काल वीडियो काल कर देखा गया। इसके साथ ही उसे चालू करने के लिए कहा गया। वहीं इंटरनेट की समस्या के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी केंद्र ऑनलाइन होकर बार-बार कट जा रहे थे। जिला प्रशासन ने पहली पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed