फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight residential Mdiyan ash

आठ रिहाइशी मड़इयां राख

Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Eight residential Mdiyan ash
रौनापार थाना क्षेत्र के दाममहुला गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन लोगों की आठ रिहाइशी मड़इयां जलकर राख हो गईं। हादसे में 25 हजार रुपये नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। गांव के लोगों ने काफी प्रयास कर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन


गांव निवासी राममूरत यादव, रामप्यारे यादव और अशोक यादव की मड़इयां एक-दूसरे से सटी हुई हैं। सभी मड़ई में परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से राममूरत की तीन, रामप्यारे की तीन और अशोक की दो मड़इयां जलने लगी।
विज्ञापन


तेज धुआं और आग की ऊंची लपटें देख रिवार वालों को घटना की जानकारी हुई तो वे शोर मचाने लगे। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते, सभी मड़इयां जलकर राख हो गईं। हादसे में 25 हजार रुपये नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के सामान आदि जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के लिए विवश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed