{"_id":"5ffde7008ebc3e2e7c2821fb","slug":"eight-people-seriously-injured-in-road-accidents-azamgarh-news-vns568805528","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से चार की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
अंबारी संवाददाता के अनुसार संग्रामपुर प्रावि के पास मंगलवार को बाइक व कार में टक्कर हो गई। इस आदसे में बाइक सवार 17 वर्षीय अंकुर पुत्र राजेश गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी क्रम में फूलपुर-अंबारी मार्ग पर मंगलवार को कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा 13 वर्षीय ग्रेसी पुत्री जितेंद्र निवासीनी शेषपुर पिपरी थाना फूलपुर पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गई। इसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फरिहां संवाददाता के अनुसार स्थानीय रेलवे क्रासिंग पर दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई। जिसमे एक बाइक सवार 25 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र रामदरस निवासी नंदपुर थाना निजामाबाद व दूसरी बाइक सवार 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र परदेसी व 18 वर्षीया रोहित पुत्र शिवपूजन निवासी विषया थाना गंभीरपुर घायल हो गए। तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां सौरभ की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार रामपुर गांव स्थित चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट के पास मंगलवार की शाम कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज पासवान पुत्र चंद्रजीत निवासी पिरूआ थाना रानीपुर जिला मऊ व 27 वर्षीय श्रवण पासवान निवासी बांसगांव थाना तरवां गंभीररुप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कोल्हूखोर ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।