फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight handicraftsmen of the district were awarded the State Handicraft Award

राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजे गए जनपद के आठ हस्तशिल्पकार

Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Eight handicraftsmen of the district were awarded the State Handicraft Award
आजमगढ़/निजामाबाद। विश्वकर्मा जयंती पर शनिवार को सरकार की ओर से हस्तशिल्पियों को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही उद्यम के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लैक पॉटरी का कार्य करने वाले आठ लोगों को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों में भी शनिवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में इन पुरस्कारों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

ओडीओपी में जिन आठ लोगों को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किया गया उनमें निजामाबाद के हुसैनाबाद मुहल्ले के महेंद्र प्रसाद प्रजापति, रीता देवी पत्नी बृजलाल प्रजापति, संदीप प्रजापति, पन्ना देवी पत्नी शिवरतन प्रजापति, सोहनलाल प्रजापति और द्रोपदी देवी पत्नी रामनवमी प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा निजामाबाद के ही फरहाबाद मुहल्ला निवासी महेंद्र प्रजापति और ऊंचागांव निवासिनी अजोरता प्रजापति पत्नी गरीब प्रजापति शामिल हैं। सेवा क्षेत्र में विशिष्ट उद्यमी का पुरस्कार लाइफ लाइन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. अनूप कुमार सिंह को हेल्थ केयर क्षेत्र से पुरस्कृत किया गया है। लाइफ लाइन को मिले इस पुरस्कार से अस्पताल से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है। अस्पताल के निदेशक डॉ. पीयूष सिंह यादव ने लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed