Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight blacklisted schools will not be made examination centres.

Azamgarh News: काली सूची वाले आठ विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Eight blacklisted schools will not be made examination centres.
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार डिबार सेंटर को परीक्षा केेंद्र नहीं बनाया जाएगा। बोर्ड ने जिले के आठ विद्यालयोें को काली सूची में डालते हुए डिबार घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों पर सामूहिक नकल की सूचना मिली थी, उन विद्यालयों को काली सूची से हटाने के लिए इनके प्रबंध तंत्र डीआईओएस कार्यालय का चक्कर काटते रहे। डीआईओएस कार्यालय को बोर्ड मुख्यालय ने जो सूची भेजी है, उसमें जिले के आठ विद्यालयों को डिबार घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव ने कहा है कि इन विद्यालयों को किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। इस बार हाईस्कूल में कुल 83768 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें बालक 43184, बालिका 40579 और ट्रांसजेंडर पांच शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 86271 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, इसमें बालक 44366, बालिका 41904 और ट्रांसजेंडर एक शामिल हैं। पिछली बार की संख्या से इस बार छात्रों की संख्या कम है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने 230 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

ये विद्यालय काली सूची में शामिल---
1-वेस्ली इंटर कॉलेज चौक आजमगढ़।
2- एसकेजीएन इंटर कॉलेज लालगंज आजमगढ़।
3- चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज देवगांव आजमगढ़।
4- राजाराम स्मारक इंटर कॉलेज गंभीरपुर आजमगढ़।
5- राम ख्याल जनता इंटर कालेज नायकपुर आजमगढ़।
6- पी कामता प्रसाद इंटर कोलज मुदाहर ठेकमा आजमगढ़।
7- श्री सत्य सेवा आदर्श इंटर कॉलेज मालटारी आजमगढ़।
8- आदर्श उ.मा.वि. चांदपुर कुशमहारा आजमगढ़।
बोर्ड ने जिन विद्यालयों को डिबार घोषित किया है, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। हर हाल में बोर्ड के निर्देशोें का पालन किया जाएगा।- उपेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed