फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid prayers in mosques will

मस्जिदों में होगी ईद की नमाज

Wed, 06 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 06 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers in mosques will
बारिश के बाद ईदगाह के बाहर फैला कीचड़।
बरसात और खराब साफ-सफाई व्यवस्था कहीं ईद की नमाज की राह में रोड़ा न अटका दे। क्योंकि बारिश होने पर कई जगहों पर नालियां और नाले जाम होने से गंदा पानी रास्तों पर जमा है। तो कई जगहों पर कूड़े के ढेर और नालों से निकलकर फैली गंदगी बाधक बन सकती है। अगर बारिश होती है तो ईद की नमाज मस्जिदों में अदा की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक चांद नहीं दिखाई दिया है। पुष्टि होने पर शहर इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी इसकी घोषणा करेंगे। अगर बारिश होती है तो ईद की नमाज शहर की जामा मस्जिद में अदा की जाएगी। इसी प्रकार बारिश होने पर मदरसा जामियतुर्रशाद मस्जिद में दो शिफ्ट में नमाज अदा होगी। पहली प्रात: सवा सात बजे और दूसरी सवा आठ बजे से होगी।
विज्ञापन


दलालघाट मस्जिद पर प्रात: सात बजे से ईद की नमाज होगी। शहर क्षेत्र में ईद की नमाज बदरका ईदगाह में अदा होती है। लेकिन अगर वहां पर नमाज अदा होती है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली का पानी सड़क तक फैलने के कारण नाली की गंदगी सड़क पर फैल गई है। लोगों को इस गंदे कीचड़ से होकर ईदगाह में जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार राजापुर हुब्बीगंज स्थित ईदगाह के रास्ते के पास बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय की नाली का गंदा पानी बह कर सड़क पर फैल हुआ है इससे ईदगाह तक नमाजियों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। ईदगाह के आस-पास की नाली जाम है। गांव के तुफैल अहमद, अबरार अहमद, नेसार ने बताया कि बारिश होने की दशा में राजापुर स्थित मस्जिद में प्रात: आठ बजे से ईद की नमाज होगी।


माहुल नगर इमामगंज में स्थित ईदगाह की भी यह हालत है कि बारिश होने के बाद नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है। बारिश की हालत में माहुल स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार अंबारी के लोग अंबारी स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। मालटारी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील के नत्थूपुर स्थित ईदगाह की सफाई की जा रही है। बारिश होने की स्थित में गांव की मस्जिद में ईद की नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed