फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eid Miladunnabi festival celebrated with aqeedat

अकीदत के साथ मना ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi festival celebrated with aqeedat
विद्युत झालरों से सजाया गया जामा मस्जिद। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। अंजुमनों ने नातिया कलाम पेश किए। सरकार की आमद मरहबा के नारे से फिजा गूंज उठी। सीरत कमेटी के अध्यक्ष शाहिद खान के नेतृत्व में पहाड़पुर स्थित निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज से अंजुमनों ने जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला। अंजुमन हुजूर की शान में नातिया कलाम पढ़ती हुईं पहाड़पुर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया। वहां से तकिया कोट पहुंचने पर भी इस्तेकबाल किया गया। हर्रा की चुंगी, गुलामी का पुरा होते बाजबहादुर, किला कोट से दलालघाट, पुरानी कोतवाली होता हुए मुख्य चौक, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा, बदरका से पांडेय बाजार पानी टंकी होती हुआ जुलूस जामा मस्जिद पहुंचा। यहां सलाम पढ़ा गया। इसमें बाजबहादुर, आशिकाने रसूल बाजबहादुर, टेढ़िया मस्जिद, फराशटोला, गुरुटोला, अनवारुल कुरआन बदरका, जानिसरे मुस्तफा मातबरगंज, गरीब नवाज जालंधरी, गुलशने मदीना तकिया, कुंदीगढ़, गौसिया दलसिंगार, रजाए मुस्तफा सीताराम, ताजदारे मदीना बाजबहादुर, कोट-किला, दावते इस्लामी सहित लगभग 30 अंजुमनों ने शिरकत की। सीरत कमेटी के संरक्षक अब्दुल अजीज खान, उपाध्यक्ष आफताब अहमद, हाजी जहीर खान, शौकत, मोहम्मद आरिफ खान, डा.शमशाद, परवेज, परवेज बाबा, शैफ खान ने अगुवाई की। अमिलो संवाददाता के अनुसार अहले सुन्नत व अशरफी दारूलमुतालेआ मुबारकपुर की ओर से मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल ओलूम गोला बाजार के गेट से सुबह सात बजे जश्न ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया इसमें रौनक इस्लाम, फैजाने अजीजी, मजलूमिया, फैजाने अशरफिया, गौसिया, अजीजिया, हाशिमिया, गुलशने रजा, गुंचए हाशिमिया, तंजीम अदब, मजहरे हक़, फैजान मुस्तफा, तनवीरुल इस्लाम, फैजाने आम, बागे फिरदौस, रहमानिया, एखलाकिया, मिल्लते इस्लामिया, फरोगे इस्लाम, कादिरिया आदि इक्कीस अंजुमनों ने नातिया कलाम पेश किया। निजामाबाद इलाके के शिवली मजभीटा में अंजुमनों ने नातिया कलाम पेश किए। इत्तेहादुल मुस्लिमीन, मिल्लते इस्लामिया, आशिकाने रसूल अलीपुर, इत्तेहादुल मुस्लिमीन मजभीटा, मदीना आदि ने अंजुमनों ने हिस्सा लिया। सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर में भी जुलूस निकाला गया, जो कदीमी रास्ते कुरैश नगर मोहल्ले से होते हुए, नौशेरा,चुनुगपार, अजमतगढ़ रोड पर होते हुए जीयनपुर चौराहे पर पहुंचा। वहां अंजुमनों ने नातिया कलाम पढ़ा गया। बिलरियागंज रोड स्थित ईदगाह पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर फहद खान, पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, दीपक गुप्ता,नेहाल मेंहदी,इकलाख,अंजुमन तनवीरिया, सैदाए रसूल, गुलामे बेलाल, वज्मे इस्लाम आदि अंजुमन शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed