फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Efforts to develop children's interest in studies

बच्चों की रुचि पढ़ाई में विकसित करने के यत्न

Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Efforts to develop children's interest in studies
अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में आयोजितॐ हमारा आंगन हमारे बच्चेॐ उत्सव कार्यक्रम के दौरान टीए एम का अ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के तरीके बताए गए। साथ ही बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया ताकि वह आगे चलकर सफल हो सकें।
विज्ञापन

लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन हरैया ब्लाक पर किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, के साथ सहायिका ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानती देवी और सुनीता यादव मौजूद रही। कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी हरैया राजेश कुमार ने आयोजित किया। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सगड़ी विधायक वंदना सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद जयसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने कहा कि सबसे अधिक जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है, छात्र के लिए शिक्षक कुम्हार की तरह होता है, उन्हे जैसा ढालेंगे वो वैसे ही ढ़ल जाएंगे। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अरविंद जायसवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़, उमेश पांडेय बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, कमल नयन यादव, अनिल कुमार मिश्र ने संबोधित किया। इस मौके पर रामजन्म सिंह, अवधेश यादव, यसवंत कुमार, विद्यावाचस्पति राही, धनंजय सिंह, जयशंकर सिंह, राम मदन यादव मौजूद रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय नोडल शिक्षक संकुल आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अभिभावक का ब्लॉक स्तरीय ‘‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’’ उत्सव की कार्यशाला आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा विश्वजीत कुमार और डायट मेंटर विनय शंकर आनंद, पवन कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पवन कुमार राय ने प्रतिभागियों का स्वागत कर संगोष्ठी के उद्देश्यों को बताया। डायट मेंटर विनय शंकर आनंद ने बताया कि प्री-प्राइमरी शिक्षा में राज्य के प्रयास व आईसीडीएस विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराई गयी सुविधाएं बताई। इस मौके पर एआरपी मुन्नीलाल, वेद प्रकाश सिंह, हरि प्रकाश, प्रमोद कुमार मौर्य, लल्लन यादव, सपन राय, प्रदीप यादव, कैलाश सरोज, पंकज कन्नौजिया, सुधीर श्रीवास्तव, सुरेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed