फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eagle team's three soldiers infected, police station sealed

ईगल टीम के तीन सिपाही संक्रमित, थाना सील

Sat, 25 Jul 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Eagle team's three soldiers infected, police station sealed
ठेकमा। बरदह थाना में तीन सिपाहियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद थाने के साथ ही बाजार में भी हड़कंप मचा है। तीनों ईगल टीम में तैनात थे। इनका बाजार में आना-जाना ज्यादा था। अभी 60 से ज्यादा के स्टाफ में 40 की ही सैंपलिंग हुई है। थाना परिसर को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के प्रभारी डॉ. रमेश सोनकर ने बताया कि 40 पुलिसकर्मियों का सैंपल भेजा गया था। इसमें 25 की रिपोर्ट आ गई है। 25 में तीन पॉजिटिव पाए गए। अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। एसडीएम मार्टिनगंज ने पहुंच कर थाने को सील कराया। सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। थाने से शेष कर्मचारियों के साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जाएगी। बरदह थाने औरचौकी ठेकमा में एक इंस्पेक्टर, 10 दरोगा, 51 सिपाही, एक फॉलोवर, एक ड्राइवर, एक कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती है।
विज्ञापन

अंबारी चौकी प्रभारी के संक्रमित होने से मचा हड़कंप
अंबारी। सीतापुर जनपद में 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद शुक्रवार को चौकी इंचार्ज अंबारी चौकी पर भी आए थे। उनके संपर्क में दो सिपाही भी आए थे। शुक्रवार शाम को चौकी प्रभारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। वर्तमान प्रभारी चौकी प्रेमचंद दुबे ने बताया कि चौकी इंचार्ज 15 दिन की ट्रेनिंग के लिए सीतापुर गए थे। ट्रेनिंग के बाद वापस आते समय उनकी तबीयत खराब हुई। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में दवा ली। इसके बाद वे अंबारी चौकी पर भी आए। अपने कमरे में गए थे। यहां से उन्होंने अपना सामान लिया। उनके संपर्क में दो सिपाही भी आए थे। दोनों सिपाही चौकी प्रभारी को उनकी कार से लेकर ताहिर हॉस्पिटल फूलपुर ले गए थे। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों का जांच कराई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद के आग्रह पर डॉक्टरों ने किया होम आइसोलेट
सरायमीर। नगर पंचायत के मोहल्ला महाजनी टोला वार्ड आठ को पहले ही एक परिवार में तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेनमेंटजोन घोषित किया जा चुका है। तीनों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। पीएचसी मिर्जापुर प्रभारी डॉ.प्रवीण कुमार चौधरी ने कुछ और लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। 24 जुलाई की रात को उसी परिवार की छोटी बहू भी कोरोना पॉजिटिव आई है। डा. प्रवीण कुमार चौधरी, पीएचसी खरेवां प्रभारी डा. काशिफ नदीम आलम, डा. अब्दुल मन्नान टीम शनिवार को 11 बजे मोहल्ले में पहुंची। मरीज को एल-1 अस्पताल भेजने की तैयारी हो रही थी कि सभासद विवेक उर्फ विक्की बरनवाल ने होम आइसोलेट करने की मांग की। इस पर टीम ने होम आइसोलेट कर दिया। पांच दिन बाद पुन: जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed