फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Each victim family received financial assistance of Rs 13 thousand

Azamgarh News: प्रत्येक पीड़ित परिवार को 13 हजार की मिली आर्थिक मदद

Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Each victim family received financial assistance of Rs 13 thousand
रौनापार थाना क्षेत्र के अचलनगर गांव के रामशरण दुबे के पुरवा में अग्नि पीड़ितों को बुधवार को तहसील प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद उपलब्ध कराया गया। आग लगने की इस घटना में कुल 35 परिवार शिकार हुए थे। इसमें 16 परिवारों के खाते में बुधवार को 13-13 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई। शेष 19 परिवार जरूरी कागजात आदि नहीं उपलब्ध करा सके, जिसके चलते उन्हें अभी आर्थिक मदद नहीं दी गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद पांडेय ने बताया कि बीते शुक्रवार को हुई आग लगने की घटना में लगभग 50 रिहायशी मंडई जल कर खाक हो गई थी। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार कुल 35 परिवार इस घटना के शिकार हुए थे। इसमें मात्र 16 परिवार ही सरकारी सहायता प्राप्त करने की हद में आ सके हैं। इन 16 परिवारों को बुधवार को सीधे उनके खाते में 13-13 हजार की धनराशि भेजी गई। जिसमें पांच हजार रुपये बर्तन व खाद्यान्न के लिए तो वहीं आठ हजार रुपये मंडई के लिए मिले हैं। शेष बचे परिवारों द्वारा भी जरूरी कागजात आदि उपलब्ध कराया जाता है तो उन्हें भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed