फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaw driver beaten to death with sticks in azamgarh

आजमगढ़ में हत्या: ई-रिक्शा ड्राइवर पर दबंगों ने लाठी-डंडे व रॉड से किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 21 Jan 2024 03:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 03:00 PM IST
सार

घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव की है। ई-रिक्शा चालक पर हमलावरों ने लाठी-डंडे और रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन
E-rickshaw driver beaten to death with sticks in azamgarh
azamgarh murder news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास ई-रिक्शा चालक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
मोहब्बतपुर गांव निवासी लाल बहादुर राजभर (30) ई-रिक्शा चालक था। शनिवार की देर रात वह ई-रिक्शा चला कर घर लौट रहा था। अभी वह गांव से 200 मीटर दूर पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे व रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर गया। चीख- पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन परिजन व ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही लालबहादुर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। मृतक के भाई अवध बहादुर ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed