फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dust storms hit the weather, with winds reaching 70 kmph.

Azamgarh News: धूल भरी आंधी के साथ बिगड़ा मौसम, 70 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं

Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dust storms hit the weather, with winds reaching 70 kmph.
आंधी के दौरान अंबारी क्षेत्र में सड़क फैली पत्ती और उड़ रही धूल। संवाद
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी तेज आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर गए वहीं, आसमान के काले बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। खेतों में किसान अपनी फसल समेटते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी मौसम खराब हुआ था। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई थी, फिर अच्छी धूप निकल गई थी। शुक्रवार की सुबह भी आसमान साफ था। तीखी धूप निकली थी। हर कोई छांव तलाशता नजर आ रहा था लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बदली छा गई। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था वही, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 21 पर बना रहा लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

बरदह क्षेत्र में तो किसान आंधी के बीच गेहूं की मड़ाई करते रहे। ठेकमा ब्लॉक के जमुआवां में पेड़ गिर गया वहीं, तेज आधी से बिजली गुुल हो गई। शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। खराब मौसम ने फूलपुर, लालगंज, फरिहा, लाटघाट, मेंहनगर आदि क्षेत्रों के किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज: दोपहर दो बजे आई तेज आंधी से लखमीपुर में सड़क किनारे रखी गई चाय पान की गुमटी गिर गई। गांव निवासी दुकानदार मूलचंद गुप्ता ने बताया कि तेज हवा की झोंके ने चाय नाश्ते की दुकान की गुमटी और टिनशेड गिर गया। इससे दुकानदार समेत चार लोग दब गए। संयोग था कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
महराजगंज: क्षेत्र के भैरोदासपुर के पास तेज हवा से हरा पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। कोतवाली प्रभारी केदारनाथ मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। पेड़ को काटकर हटाया गया।

जिले में 65 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। शनिवार से मौसम कुछ साफ होगा, लेकिन रविवार से फिर मौसम बदलने की संभावना बन रही है, जो दो दिनों तक रहेगा।-अतुल कुमार सिंह, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।

आंधी के दौरान अंबारी क्षेत्र में सड़क फैली पत्ती और उड़ रही धूल। संवाद

आंधी के दौरान अंबारी क्षेत्र में सड़क फैली पत्ती और उड़ रही धूल। संवाद

आंधी के दौरान अंबारी क्षेत्र में सड़क फैली पत्ती और उड़ रही धूल। संवाद

आंधी के दौरान अंबारी क्षेत्र में सड़क फैली पत्ती और उड़ रही धूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed