फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dushkarm deaf and dumb girl in azamgarh police filed case

Azamgarh News: मूकबधिर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने पर सीवान में छोड़कर युवक हो गए फरार; FIR

Fri, 29 Mar 2024 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

Azamgarh News: आरोप है कि कुछ लोग गुमराह करके लड़की को अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उक्त लोगों द्वारा उसे बेहोशी के हालत में गांव के सीवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी। 

विज्ञापन
Dushkarm deaf and dumb girl in azamgarh police filed case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवस के अंधे लोग किस कदर तक गिर सकते हैं, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। दरिंदगी पर उतारू कुछ युवको ने गूंगी, बहरी एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे रात के अंधेरे में गांव के सीवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। लड़की के साथ हैवानियत करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। रौनापार थाने में पिता ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन


बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी जो गूंगी-बहरी है, वह 27 मार्च को गांव के सीवान में बकरी चरा रही थी। आरोप है कि कुछ लोग उसे गुमराह करके अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उक्त लोगों द्वारा उसे बेहोशी के हालत में गांव के सीवान में तड़पता छोड़कर फरार हो गए। जब कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन उसका दवा-उपचार कराएं। जब आराम हुआ तो गूंगी-बहरी लड़की ने अपनी आपबीती इशारा करते हुए बताई। एसओ रौनापार विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed