फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to the strictness of CM, the roads started to get free.

सीएम की सख्ती पर गड्ढा मुक्त होने लगी सड़के

Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Due to the strictness of CM, the roads started to get free.
अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर गड्ढा मुक्त के नाम पर मिट्टी और बोल्डर डालकर जा रहा। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रदेश सरकार का सड़कों के गड्ढा मुक्ति का फरमान जिले में फिलहाल हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। शहर से लेकर ग्रामीणांचल की सड़के जर्जर हो चुकी है और संबंधित विभाग ध्यान ही नहीं दे रहे है। शुक्रवार को सीएम के नये फरमान के बाद जिम्मेदार विभाग कुछ जागे है और इक्का-दुक्का सड़कों पर गड्ढा मुक्ति की कवायद शुरू करायी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को मऊ जिले में कार्यक्रम था। कार्यक्रम में देरी होने के चलते अंधेरा हो जाने से उनका हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके चलते वे सड़क मार्ग से मऊ से वाराणसी गये। इस दौरान उन्हें सड़को की दशा का अंदाजा मिला और शुक्रवार को वाराणसी से लखनऊ पहुंचते ही सीएम ने प्रदेश के सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त करने का नया फरमान जारी कर दिया। सीएम के नये फरमान के बाद जिले में भी कुछ एक सड़कों पर लेपन का कार्य शुरू करा दिया गया है। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहे से आरटीओ आफिस होकर जिला मुख्यालय आने वाले मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गडढे हो गये थे। जिससे राहगीरों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। सीएम के निर्देश के बाद पीडब्लूडी विभाग शुक्रवार को सक्रिय हो गया और लगभग दस किमी लंबे इस मार्ग पर गड्ढो में बोल्डर आदि डाल कर पिचिंग की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन

सिर्फ बोल्डर व मिट्टी डाल कर पाटे जा रहे गड्ढे
अहरौला। स्थानीय कस्बे से कप्तानगंज को जाने वाली सड़क काफी दिनों से गड्ढे में तब्दील है। 20 किमी लंबे इस मार्ग पर लोग जान जोखिम में डाल कर गुजरते है। प्रतिदिन इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी इस सड़क की सुधि जिम्मेदार विभाग व अधिकारी नहीं ले रहे थे। शुक्रवार को सीएम का फरमान आते ही जिम्मेदार विभाग जाग गया और गड्ढो में बोल्डर व मिट्टी डाल कर पाटने की कवायद युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया गया। इस कार्य में भी मानक की अनदेेखी की जा रही है। जिससे यह गड्ढा मुक्ति अभियान कितना कारगर होगा यह कह पाना संभवन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्षो से खराब पड़ा है सिकंदरपुर-जहांगीरगंज मार्ग
अतरौलिया। ब्लाक क्षेत्र के सिकंदरपुर से जहांगीरगंज जाने वाला मार्ग छह वर्ष बना था। मानक के अनुरूप निर्माण कार्य न होने से चार साल में ही यह सड़क गड्ढो में तब्दील हो गया। दो साल से यह सड़क जर्जर हाल में पड़ी है। कई बार स्थानीय लोग इस सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके है। इसके बाद भी इस जर्जर सड़क की सुधि शासन-प्रशासन नहीं ले रहा है। दो माह पूर्व कुछ काम हुआ था लेकिन वर्तमान में वह ठप पड़ा है।

गड्ढे में तब्दील हुआ आजमगढ़-वाराणसी मार्ग
बिंद्रा बाजार। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पहले की सड़क का काफी बुरा हाल हो चुका है। जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढे हादसो को दावत दे रहे है। अक्सर ही इन गड्ढों के चलते दुर्घटनाएं भी होती है। फोर लेन की कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट की लापरवाही के चलते यह पूरीथ सड़क गड्ढे में तब्दील है। रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख बाजारो गोसाई की बाजार, गोमाडीह, मुजफ्फरपुर, बिंद्रा बाजार, मोहम्मदपुर, लहबरिया, रानी की सराय आदि में तो इस मार्ग का अत्यंत ही बुरा हाल है।

बिंद्रराबाजार आजमगढ़ का खस्ता हाल मार्ग।

बिंद्रराबाजार आजमगढ़ का खस्ता हाल मार्ग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed