फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to the rain weaver, the town is submerged, the water entered into the house

बारिश से बुनकर बस्ती शहीदनगर डूबा, घरों में घुसा पानी

Fri, 14 Jul 2017 12:05 AM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 14 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Due to the rain weaver, the town is submerged, the water entered into the house
शहीद नगर और अंसार नगर बस्तियों में घुसा बरिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। बारिश के चलते गजहड़ा गांव के शहीदनगर मुहल्ले में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं। घरों में दरार पड़ गई है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने पर गुरुवार को ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और समस्या के निस्तारण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही ज्ञापन सौंप बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और लोगों के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।       
विज्ञापन



 बता दें कि सठियांव ब्लाक के गजहड़ा ग्रामसभा के शहीदनगर मुहल्ले में प्रतिवर्ष बारिश के दौरान पूरा मुहल्ला पानी में डूब जाता है। वर्तमान में जिले में हुई भारी बारिश के कारण पूरा मुहल्ला बारिश के पानी से घिर गया है। स्थिति यह है कि लोगों के घरों में पानी घुस गया है। साथ ही कुछ लोगों के घरों की दीवार में दरार पड़ गई है। जिससे लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन


लोगों ने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नाराज ग्रामीण गुरुवार को पिछड़ा वर्ग महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंच कलेक्ट्रेट भवन के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। शिवमोहन शिल्पकार ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुनकर बस्ती मुहल्ला शहीदनगर में स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने और नालियों पर अतिक्रमण के चलते बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है।

मुहल्ले के आस-पास खाली स्थान तो नदी में तब्दील हो गए है। यही नहीं बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं कुछ परिवार ऐसे है जिनकी पूरी गृहस्थी तबाह हो गई और कुछ के मकान में तो दरार पड़ गए हैं। जो कभी भी गिर सकता है।


इससे लोगों में भय है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी से मौके का निरीक्षण कर उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। साथ ही जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व महाप्रधान आजम नाऊ, जाकीर, मु. नजर, अब्दुल, मुमताज अहमद, हासिम रजा, मु. नसीम, फैज, मो. अरसलान, नदीरा, जुबैर अहमद, यासीन, अबुलैश, मु. शोएब, आजाद अहमद, शहनवाज, मो. याकुब, मो. जुबैर, मो. शमसाद, अतहर अली आदि मौजदू रहे।       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed