{"_id":"601c38b38ebc3e4b697e06ec","slug":"due-to-the-efforts-of-film-actress-shabana-now-the-weekly-train-stopped-at-khorasan-road-railway-station-azamgarh-news-vns5728592122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म अभिनेत्री शबाना के प्रयास से अब खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकने लगी साप्ताहिक ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म अभिनेत्री शबाना के प्रयास से अब खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकने लगी साप्ताहिक ट्रेन
विज्ञापन
मेजवां। फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के प्रयास से अब विशेष गाड़ी आसनसोल-गोंडा साप्ताहिक ट्रेन खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। जिससे स्थानीय लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनको काफी राहत मिलेगी। पूर्व में यह ट्रेन खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती थी। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधक गोरखपुर को ट्वीट कर खुरासन रोड और मोहम्मदाबा दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की मांग की थीं।
कोरोना काल में लंबे समय के बाद साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस 03509/03510 को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया। इस ट्रेन का ठहराव न तो मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर किया गया और न ही खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर। जिससे वहां के यात्रियों को घंटो पहले अपने घर से अन्य स्टेशनों पर जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद शबाना आजमी को हुई। उन्होंने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रबंधक गोरखपुर को ट्वीट कर खुरासन रोड रेलवे स्टेशन और मोहम्दाबाद स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा को ठहराव करने की मांग की। रेलवे के उच्चाधिकारियों ने इसे संज्ञान में लेते हुए बुधवार से साप्ताहिक ट्रेन आसनसोल-गोंडा को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव दे दिया। वहीं मोहम्मदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया। शबाना आजमी के रेल प्रतिनिधि शाहआलम कुरैशी ने बताया कि मंगलवार को समाचार पत्र में रेल समय सारिणी जारी होने पर सूची में दोनों जगहों पर ठहराव न होने की जानकरी शाबाना आजमी को दी गई थी। शबाना के आग्रह पर रेल प्रशासन ने खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया है। मोहम्मदाबाद स्टेशन पर ठहराव को नहीं दिया गया। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।