फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Due to domestic dispute, husband killed his wife with a sharp weapon

गृहकलह के चलते पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या

Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to domestic dispute, husband killed his wife with a sharp weapon
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गृह कलह से आजिज आकर एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और ईंट से सिर कूंच डाला। इसके बाद उसने जान देने के लिए मिट्टी का तेल पी लिया। शनिवार की पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र शनिचर बाजार निवासी राजेश मौर्या जगदीशपुर में मकान बनवाकर रहता है। उसकी पत्नी शशिकला (29) की कई दिनों से तबीयत खराब थी। वह शुक्रवार को अपनी सास के साथ दवा लेने चली गई तो राजेश नाराज हो गया। रात लगभग आठ बजे दोनों में इसी बात पर कहासुनी होने लगी। आगबबूला होकर राजेश ने राजेश ने धारदार हथियार प्रहार किया और फिर ईंट से पत्नी का सिर कूंच दिया। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ी और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद राजेश आत्मग्लानि से भर गया और उसने मिट्टी का तेल पी लिया। राजेश का नया घर आबादी दूर है, जिसके चलते रात में गांव के किसी व्यक्ति को इसकी भनक नहीं लगी। शनिवार सुबह घर के तीनों बच्चों गांव वालों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की मौत व पिता पुलिस हिरासत में चले जाने पर तीन मासूम बच्चों का कोई पुरसाहाल नहीं रह गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed