फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dua sought peace

गुनाहों से माफी संग देश के अमन की मांगी दुआ

Sun, 19 Jul 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dua sought peace
आजमगढ़। जामा मस्जिद सहित शहर की प्रमुख मस्जिदों में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी के साथ देश में अमन कायम रहने की दुआ मांगी। नमाज के बाद बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। देर रात तक मिलने-मिलाने और सेवईं खाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए शहर इमाम मौलाना इंतखाब आलम कासमी ने ईद की नमाज ईदगाह में नहीं कराए जाने का फैसला लेते हुए जामा मस्जिद में दो बार में नमाज पढ़े जाने का ऐलान शुक्रवार की देर रात कराया। ऐलान के मुताबिक जामा मस्जिद में पहली नमाज सुबह 7.30 बजे और दूसरी नमाज 8.30 बजे से हुई। ज्यादातर लोग पहली नमाज में शामिल होने के लिए घर से सुबह साढ़े छह बजे ही मस्जिद के लिए निकल पड़े। नमाज से पहले शहर इमाम ने लोगों से नमाज के लिए पाबंद होने को कहा। उन्होंने कहा कि रमजान के समय ही नहीं बल्कि नमाज को अपनी जिंदगी में शामिल कर लें, तभी आप को अपने गुनाहों की माफी मिल सकती है। इसके बाद लोगों ने नमाज पढ़ी। भारी भीड़ के चलते पहली नमाज पढ़कर मस्जिद से निकलने में ही लोगों को लगभग आधा घंटा लग गया। इसके बाद दूसरी नमाज के लिए लोग धीरे-धीरे मस्जिद में दाखिल हुए। निर्धारित समय पर नमाज अता की गई। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मिलने मिलाने और सेवई खाने का दौर देर रात तक चलता रहा। इस दौरान मस्जिद के पास लगे खिलौनों की दुकानों से बच्चों ने जमकर खरीदारी की। नमाज खत्म होने के बाद परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलमबदी, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि, पालिकाध्यक्ष इंदिरा जायसवाल ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान परवेज अहमद, नदीम खान, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। जामा मस्जिद के अलावा ईद की नमाज दलालघाट की मस्जिद, मदरसा जामयतुर्रशाद की मस्जिद, सिधारी ईदगाह, डुगडुगवा इदगाह और जेल में मुस्लिम रिलिफ कमेटी के लोगों द्वारा कैदियों को भी ईद की नमाज पढ़ाई गई।
विज्ञापन

इनसेट:
बैनर लगाने वालों को मिली निराशा
आजमगढ़। हर वर्ष ईदगाह में अदा होने वाली नमाज इस वर्ष खराब मौसम को देखते हुए जामा मस्जिद में हुई। जबकि लोगों को बधाई देने के लिए लगने वाले पोस्टर और बैनर शुक्रवार की देर शाम से ही ईदगाह जाने वाले मार्ग और ईदगाह आसपास के क्षेत्रों में लगा दिए गए थे। देर रात तक पूरा ईदगाह क्षेत्र पोस्टरों से पट गया। लेकिन देर रात शहर इमाम ने नमाज के जामा मस्जिद में पढ़े जाने का ऐलान कर दिया इससे लोगों की मंशा धरी की धरी रह गई। बहुत से लोगों अपने पोस्टर बैनर ईदगाह से हटाकर जामा मस्जिद के पास लगा दिए लेकिन बहुत से लोगों केेेे पोस्टर और बैनर ईदगाह पर ही लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणांचल में भी हर्षोल्लास के साथ मनी ईद
देर रात चलता रहा बधाई और सेर्वइंयों का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और अपने मित्रों, रिश्तेदारों के घर जाकर सेवई का लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों में ईद को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।
  मेजवां : फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में ईद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। पुरानी मिर्चामंडी स्थित ईदगाह में मुफ्ती अब्दुल्लाह साहब और मेजवां में मौलाना सैयद वोकार हैदर ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव, विजय यादव, पूर्व अधीक्षक डाकघर राम सेवक सोनकर ने ईद की बधाई दी।
लालगंज : क्षेत्र में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुबारकपुर/अमिलो। मुबारकपुर नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में ईदगाहों में निर्धारित समय पर अकीदत के साथ लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों को बधाई देने के लिए जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा।

मेहनगर: ईदगाह पर मौलाना अरसद ने नमाज अदा कराई। इसके बाद उपजिलाधिकारी सीपी सरोज, तहसीलदार श्रीराम कुशवाहा, चेयरमैन रामबदन कन्नौजिया, सपा नेता सूहेल अहमद खान आदि ने लोगों को बधाई दी। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों मेें इदुल फितर की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर विधायक डा. संग्राम यादव ने मुसलमानों को ईद की बधाई दी। पवई संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया। नमाज पढने के बाद बधाई और सेवाईयों का जो सिलसिला शुरु हुआ पूरी रात जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed