फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Driver was shot in dispute of not giving pass to car

घर से बुलाकर चालक को मारी गोली, गंभीर

Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Driver was shot in dispute of not giving pass to car
अहरौला। झगड़ा पाकड़पुर गांव निवासी एक युवक को सोमवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने जांघ में लगी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक और बदमाशों के बीच वाहन पास न देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल युवक अरुण श्रीवास्तव उर्फ कक्कू (38) पुत्र योगेंद्र अहरौला के झगड़ा पाकड़पुर गांव का निवासी है। वह पिकअप चलाता है। सोमवार की रात वह अपनी पिकअप लेकर कहीं जा रहा था। खजुरी गांव में रामलीला चल रही थी। जिसकी वजह से सड़क पर भीड़ थी। ऐसे में अरुण पीछे आ रहे कार सवारों को पास नहीं दे सका। इस बात को लेकर अरुण और कार सवारों के बीच कहासुनी हुई थी और उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। जैसे ही अरुण अपनी गाड़ी लेकर घर पहुंचा तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे और बातचीत करने के लिए अरुण को घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी और फरार हो गए। दाहिने जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। अरुण को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed